पंचवटी टावर हरमू रोड से बाइक चुराते दो चोर सीसीटीवी में कैद, सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी टावर के नीचे पार्किंग से गुरुवार की सुबह करीब 11:15 बजे एक बाइक की चोरी कर ली गई। बाइक चोरी करते हुए घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दो चोरों ने पहले पंचवटी टावर स्थित पार्किंग में लगे बाइक की रेकी की, इसके बाद आराम से बाइक खोल रातू रोड की ओर भाग निकले। चोरी हुए बाइक का नंबर JH01AP- 5455 है, जो दैनिक भास्कर के पत्रकार अमरेंद्र कुमार का है। वे गुरुवार की सुबह 10:30 बजे पंचवटी टावर स्थित पार्किंग में अपनी बाइक लगाकर कार्यालय गए थे। कार्यालय से जब 11:45 पर वापस आए तो देखा पार्किंग में उनकी बाइक नहीं है। इसके बाद सुखदेव नगर थाना में उन्होंने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई।