लोहरदगा:पुलिस के समक्ष दो नक्सलियों ने किया सरेंडर,एक सब जोनल और दूसरा एरिया कमांडर है

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा एसपी के समक्ष दो नक्सलियों ने किया सरेंडर।भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर नक्सली ने बुधवार को एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर विष्णु दयाल नगेशिया और एरिया कमांडर अकाश नगेशिया ने लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा के समक्ष सरेंडर कर दिया।दोनों के ऊपर विष्णु दयाल नगेशिया के लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिला के अलग अलग थाना क्षेत्र में कुल 10 मामले दर्ज है।जबकि आकाश नगेशिया के ऊपर पेशरार थाना में एक मामला दर्ज है।

दोनों नक्सलियों ने पुलिस के द्वार लगातार चलाए जा रहे अभियान, बढ़ती दबिश और संगठन में हो रहे आंतरिक शोषण से परेशान होकर सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर कर दिया।विष्णु दयाल नगेशिया और आकाश नगेशिया मूल रूप से लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र का रहने वाला है।इससे पहले भी लोहरदगा पुलिस के समक्ष 24 माओवादी व नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें कई इनामी और राज्य स्तर पर कुख्यात नक्सली रहे हैं।