गढ़वा:महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद,पुलिस छानबीन में जुटी है

गढ़वा।झारखण्ड के गढवा जिले में महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है।शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।यह मामला जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम पंचायत के बेचीरागी गांव की है जहां बुधवार को अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। महिला का शव धान की फसल से ढका हुआ था।मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शव की पहचान नहीं हो सकी है।इस मामले में आशंका जताई जा रही है, कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को धान के खेत में लाकर फेंक दिया गया है।शव का चेहरा आग से झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा है।ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या तीन-चार दिन पूर्व की गई है।

क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार जिस खेत से महिला का शव बरामद हुआ वहा से कुछ कुछ दूरी पर बच्चे खेल रहे थे।बच्चों का गेंद खेत में चला गया। गेंद खोजने जब बच्चे खेत में गए तो धान की फसल से ढका हुआ शव दिखाई दिया।इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।