#Transfer posting:झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग किया गया है।

राँची।झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के 10 पदाधिकारियों की परिवहन विभाग में वापसी हुई है।कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गयी है।इन सभी पदाधिकारियों की पोस्टिंग डीटीओ के पद पर होगी।इनमें रोहित सिन्हा, अनवर हुसैन, मनीष कुमार, विजय सिंह बिरूआ, प्रवीण कुमार प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार तिर्की, शैलेंद्र कुमार रजक, संतोष सिंह शामिल हैं. गुमला स्थित बसिया के एसडीओ सौरभ कुमार को भी परिवहन विभाग भेजा गया है।

वहीं झाप्रसे की 13 अधिकारियों सुरेंद्र उरांव, महेंद्र छोटन उरांव, जीतराय मुर्मू, अलका कुमारी, सुरेश कुमार सिन्हा, जफर हसनात, विजय केरकेट्टा, शाशि भूषण वर्मा, संदीप कुमार मदेशिया, संजीव कुमार, राजीव नीरज, गुलजार अजुंग, भागीरथ महतो का उनके मूल विभाग राजस्व, निंबधन और भूमि सुधार विभाग में पोस्टिंग की गयी।

वहीं झाप्रसे के 7 अधिकारियों उज्जवल कुमार सोरेन, इंद्र कुमार ओहदार, रोशन कुमार, राकेश सहाय, शफीफ आलम, हरून रसीद, जहीर आलम और कयूम अंसारी को उनके मूल विभाग ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है। वहीं गुमला भरनो के बीडीओ विशाल कुमार को ग्रामीण विकास विभाग से सेवा वापस लेते हुए रामगढ़ में कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।

कल्याण विभाग में हुआ 8 अधिकारियों का हुआ तबादला

वहीं अनुसूचित जनजाति, जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अंतर्गत 8 जिला कल्याण पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है. राज्यपाल के आदेश के बाद यह अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

एससीडीसी सचिव के पद पर कार्यरत संगीता शरण को रांची में जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर नियुक्त् किया है.
गढ़वा के पद पर कार्यरत जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार को पलामू के जिला कल्याण पदाधिकारी पर नियुक्त किया गया है.
साहेबगंज जिले के जिला कल्याण पदाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अशोक प्रसाद को दुमका अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है.
चाईबासा के जिला कल्याण पदाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अलोक रंजन को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सदर, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है.
चास के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी नीली सोरज कुजूर को बरही (हजारीबाग) के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ श्रीमति कुजूर कोडरमा के जिला कल्याण पदाधिकारी का भी कार्यभार देखेगी.
बुंडू के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अजय जेराल्ड मिंज को सिमडेगा के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा श्री मिंज गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी का भी कार्यभार भी देखेंगे.
रामगढ़ के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी आशीषित केरकेंट्टा को चतरा का अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है.
सरायकेला-खरसांवा के पद पर कार्यरत अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन को चाईबासा के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है.