#झारखण्ड:जमशेदपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है,भुइयांडीह स्थित चन्नी अपार्टमेंट में देह व्यापार चल रहा था,चार युवती,दो युवक गिरफ्तार..

जमशेदपुर।सोमवार को राजधानी राँची में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ जहां विदेशी लड़की पकड़ी गई थी वही आज जमशेदपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव में भी लोग इस धंधे में जोर शोर से लगा हुआ है।आज जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित चन्नी अपार्टमेंट में देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। पुलिस की ओर से चार युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।सीतारामडेरा पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी से पूछताछ कर रही है।इकबाल सिंह नामक व्यक्ति पर सेक्स रैकेट संचालित करने का आरोप मोहल्लेवाले लगा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने उन्हें भी पुलिस के हवाले किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भुइयांडीह स्थित चन्नी अपार्टमेंट में काफी दिनों से सेक्स रैकेट को संचालित किया जा रहा था. लोगों को परेशानी हो रही थी. मंगलवार को लोगों ने इस अपार्टमेंट के उक्त फ्लैट में जब लड़कियां थी और लड़के थे, तब अचानक से लोगों ने उस फ्लैट के दरवाजे को ही बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस को इसकी सारी जानकारी दी गयी।अंदर में बंद सेक्स रैकेट संचालकों को इसकी जानकारी नहीं थी।अचानक से पुलिस ने छापामारी की और दरवाजा खोला तो देखा कि वहां सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजों को वहां से बरामद किया है।

हाइप्रोफाइल लोग करते थे दो साल से इसका संचालन

पिछले दो साल से सेक्स रैकेट यहां संचालित हो रहा था. बताया जाता है कि फ्लैट को भाड़े में लेकर यहां संचालित किया जा रहा था. हर दिन लड़कियां बदलती थी और लड़के आते थे। ऐसा धंधा बकायदा भाड़ा पर लेकर चल रहा था।इसमें हाइप्रोफाइल लोग भी शामिल थे, जो इसका संचालन करते थे. इसके पूरे गिरोह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस की ओर से अब तक इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। पुलिस सभी लड़कियों और लड़के के बारे में पता लगा रही है पुलिस की ओर से इस गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है।

होटलों में हो रही थी सप्लाइ, लड़कियां शहर से बाहर से आती थी

पुलिस के अनुसंधान में अब तक यह बातें सामने आयी है कि लड़कियां यहां से होटलों में सप्लाइ होती थी. लॉकडाउन होने के कारण एक फ्लैट को ही भाड़े पर ले लिया गया और वहां सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था. लड़कियां शहर से बाहर से भी आती थी और वहां रहती थी।
घर में चल रही इस हरकत की जानकारी लोगों को होती थी, लेकिन कोई आवाज नहीं उठाता था. कोई आवाज उठाता था तो लड़कियां हंगामा करने लगती थी, जिससे डरकर सारे लोग दुबक जाते थे. लेकिन मंगलवार को लोगों ने इसका प्लान किया और बाहर से ही दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद इस कांड का खुलासा हो गया।