झारखण्ड होमगार्ड के 1200 जवानों का ट्रेनिंग,10 अक्टूबर से शुरू होगा

राँची।। 10 अक्टूबर से शुरू होगा झारखण्ड होमगार्ड के 1200 जवानों का ट्रेनिंग।यह ट्रेनिंग आगामी 10 अक्तूबर से छह नवंबर तक चलेगा।जिसमेंराँची,लातेहार,गुमला,रामगढ़,जमशेदपुर,चाईबासा,बोकारो,देवघर,दुमका,साहिबगंज, गोड्डा,पाकुड़ व जामताड़ा जिले के 202 पुरुष व 198 महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में होगी।

400 पुरुष होमगार्ड का ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में होगी:

इसके अलावा खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, गिरिडीह व साहिबगंज के 400 पुरुष होमगार्ड का ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में होगी।

इसी तरह राँची,गुमला,सिमडेगा, लोहरदगा,हजारीबाग, रामगढ़,चतरा,कोडरमा, धनबाद व बोकारो के 400 पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग दुमका में होगी।