सिमडेगा के बोलबा प्रखण्ड के मछकट्टा जंगल में व्यापारियों से हुई लूटपाट,साप्ताहिक बाजार से लौटने के दौरान लूटपाट हुई, जांच में जुटी पुलिस

 

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को बोलबा प्रखण्ड के मछकट्टा जंगल में व्यापारियों से लुटपाट होने की सूचना प्राप्त हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार बोलबा से केरसई के व्यापारियों ने बाजार में खरीद-बिक्री के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में मछकट्टा जंगल के पास लगभग आठ लोगो ने हथियार दिखाकर लगभग एक लाख रुपए लूट लिए।जिसमें विवेक प्रसाद,नंदू प्रसाद,शेखर प्रसाद एवं महमूद नामक व्यापारियों से लूटपाट हुई है।बताया गया कि पैसा नहीं देने की स्थिति में अपराधियों द्वारा हथियार सटाकर जान से मारने का धमकी दे रहे थे।घटना की सूचना तत्काल बोलबा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी है। साथ कि घटना की जांच में भी जुट गई है।

error: Content is protected !!