Corona in Jharkhand:राज्य में आज 144 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,राँची से 76 है,रिकवरी 179 हुई है

राँची।झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा आज तक 1,11,510 है।आज 13 नवम्बर को 09 बजे तक झारखण्ड में 144 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 179 की रिकवरी हुई हैं।चार लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 76, बोकारो से 5, चतरा से 2, देवघर से 4, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम से 19, गढ़वा से 4, गोड्डा से 2, हजारीबाग से 7, कोडरमा से 3, लातेहार से 1, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 1, पलामू से 2, रामगढ़ से 3, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 3, राज्य में कुल आंकड़े 111510 हुए।

झारखण्ड में 111510 पोजिटिव केस, 1571 सक्रिय केस, 108940 ठीक, 999 मौतें शामिल।आज कोरोना से 4 मरीजों की मौत

राँची से आज कुल 76 पॉजिटिव मिला है वहीं 84 रिकवरी हुई है।वहीं एक्टिव केस राँची में 779 है।