पटना में एक ईंट भट्ठा में झारखण्ड के सिसई की तीन महिला मजदूर की मौत

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली गांव की तीन महिला मजदूरों की पटना के एक ईंट भट्ठे में मौत हो गयी।बताया जाता है कि भट्ठा से ईंट निकालने के दौरान महिला मजदूरों पर ईंट गिर गयी थी।इस दौरान चिमनी ब्लास्ट हुई। इसमें तीनों महिला मजदूर दब गयीं और मौत हो गयी।मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने ईंट भट्ठा मालिक पर पटना में ही शव दफनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।उन्होंने शव झारखण्ड लाने के लिए मदद की गुहार लगायी है।मृतकों में सिसई की सुगंती देवी पति मेघनाथ तुरी, घुरनी देवी पति प्रदेशिया तुरी व शीला देवी पति सुरेंद्र तुरी शामिल हैं।सभी सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली के रहने वाले थे। तीनों का शव अभी ईंट भट्ठा पर है। मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने बताया कि ईंट से दबकर उसकी मां व अन्य दो महिलाओं की मौत हो गयी है,परंतु शव को गुमला लाने नहीं दिया जा रहा है। भट्ठा मालिक दबाव डाल रहा है कि शव को पटना में ही दफना दो। उन्होंने प्रशासन से शव लाने की मांग की।

इधर मजदूर संघ सीएफटीयूआई के झारखण्ड प्रदेश सचिव मन खान ने बताया कि घटना दिन के 10 बजे की है।हादसे में सिसई की तीन महिलाओं की मौत हुई है, जबकि दूसरे क्षेत्र के और मजदूरों के मरने व घायल होने की सूचना है। ईंट भट्ठा मालिक से फोन पर बात हुई है।शव को भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है। इधर, जैसे ही लकेया गांव के लोगों को पता चला कि तीन महिला मजदूरों की मौत हो गयी है।ग्रामीणों में शोक की लहर है। सभी लोग शव के लाने का इंतजार कर रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार, दरवेशपुर गांव के सोन सुरक्षा बांध के अंदर स्थित लक्की ईंट भट्टा पर सोमवार की सुबह मजदूर ईंट भट्टे के डग चूल्हे के अंदर से ईटों का निकालने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान की डग की दीवार की जिसकी चौड़ाई लगभग 50 इंच मोटी है भरभरा कर मजदूरों के ऊपर ही गिर गई आनन-फानन में आसपास के लोगों व भठ्ठा मालिक द्वारा सभी को निकालकर अनुमंडल अस्पताल दानापुर ले जाया गया, जहां 4 लोगों की मौत की मौत की पुष्टि की गई।

वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हैं घायलों में 3 महिलाएं हैं मृतकों में सीताबी कुमारी,घुरणी देवी,शीला देवी,सुगनती शामिल है। सीताबी कुमारी गया जिले के बताई जाती है बाकी से झारखण्ड के हैं।