Ranchi:बरियातू की 70 साल की बुजुर्ग महिला को गहने की सफाई का झांसा दे डेढ़ लाख की चुड़ी ले दो ठग हुए फरार

–बुजुर्ग महिला को दो अज्ञात लोगो ने आकर कहा कि सरकार ने उन्हें पीतल का बर्तन साफ करने का काम दिया है, फिर झांसे में लेकर गहने ले हुए फरार

राँची। राजधानी राँची में 70 साल की बुजुर्ग महिला को गहना सफाई का झांसा दे दो शातिर ठग डेढ़ लाख रुपए मूल्य की सोने की चुड़ी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में बरियातू थाना में न्यू एरिया मोरहाबादी दत्ता भिला रोड निवासी 70 वर्षीय चंद्र कांती देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 13 मार्च को 11 बजे उनके घर पर दो अज्ञात व्यक्ति आए। दोनों ने उन्हें बताया कि वे लोग सरकार की ओर से भेजे गए है। दोनों ने कहा कि हम लोग सभी घर में पीतल के बर्तन की सफाई कर रहे है। हमें यह काम मिला है। बुजुर्ग महिला उन दोनों के झांसे में आ गई। दोनों अज्ञात व्यक्ति ने अपने पास से हल्दी निकाला और उनसे एक कटोरा में पानी मांगा। बुजुर्ग महिला ने उन्हें एक कटोरा पानी दिया। इसके बाद दोनों ने एक सफेद रंग का पाउडर निकाला। उसमें हल्दी का पाउडर मिलाया। फिर बुजुर्ग महिला से दोनों ने कांसा का प्लेट मांगा। प्लेट को साफ कर दोनों ठगों ने बुजुर्ग महिला को दे दिया।

पहले कांसा का बर्तन साफ किया फिर झांसे में ले चूडिय़ा ली

दोनों ठगों ने महिला को जब कांसे का बर्तन साफ कर दिया तो कहा कि अगर कुछ गहना साफ करना है तो वह भी दे दिजीए। वे लोग उसे भी साफ कर देंगे। बुजुर्ग महिला उनके झांसे में आ गए और अपने हाथ की दोनों चूडिय़ा उन्हें दे दी। ठगों ने चुड़ी लेकर उसे पाउडर वाले पानी में डाला। फिर धोखे से चुड़ी को निकाल लिया। बुजुर्ग महिला को इस बात की जानकारी नहीं लगी कि कटोरा से चुड़ी उन लोगो ने निकाल लिया है। ठगों ने उन्हें कहा कि 10 मिनट घोल में ही चुड़ी रहेगा। फिर दोनों ने कटोरा महिला को दिया और वहां से चले गए। 10 मिनट बाद महिला ने कटोरा देखा तो उसमें चुड़ी थी ही नहीं। वह घबरा गई। दोनों को ढूंढने लगी। लेकिन तब तक वे फरार हो गए थे।