नई दिल्ली:आज से ये बदलाव हो रहे है,आरटीजीएस सुविधा,नई ट्रेनें,गैस कीमत,पीएनबी एटीम से निकासी ओटीपी आधारित…

राँची।साल 2020 का आखिरी महीना दिसंबर आज मंगलवार से शुरू हो रहा है और इस दिन यानी एक दिसंबर से चार बड़े बदलाव हो रहे हैं।बदलाव में सबसे पहले बैंकों में दी जा रही आरटीजीएस सुविधा में नियम बदलने वाले हैं। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक भी नकदी निकासी ओटीपी आधारित होगी। एलपीजी (रसोई गैस) की कीमतों में भी बदलाव होने वाला है। साथ ही कुछ क्षेत्रों के लिए नई ट्रेनें शुरू होने जा रहे हैं।

नई ट्रेनें हो रही शुरू

कोरोना के दौर में बहुत से रूटों पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य नहीं हुई है। रेलवे ने एक दिसंबर से कई क्षेत्रों में ट्रेनें शुरू करने की योजना बनाई है। एक दिसंबर से यात्रियों के लिए झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल ट्रेनें उपलब्ध होंगी। दोनों ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत शुरू किया जा रहा है। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

एलपीजी की कीमतों में होगा बदलाव

एक दिसंबर से आपकी रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव होने वाला है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि कीमतें बढ़ेगी। नई कीमत मंगलवार से ही लागू होगी। याद रहे इसकी कीमत हर महीने के पहले दिन तय होती है। बता दें कि एक नवंबर से रसोई गैस की डिलीवरी के लिए ओटीपी को अनिवार्य कर दिया गया है।

चौबीस घंटे आरटीजीएस सुविधा

बैंकों ने एनइएफटी (नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर) की सेवा चौबीस घंटे करने के बाद अब एक दिसंबर से आरटीजीएस (रीयल टाइम ग्रास सेटलमेंट) की सुविधा भी 24 घंटे करने का निर्णय लिया है। मौजूदा नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर सभी कामकाजी दिनों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक आरटीजीएस की मदद से फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। अब मंगलवार से यह सुविधा चौबीसों घंटे मिलेगी।

पीएनबी एटीएम से नगद निकासी में बदलाव

पीएनबी (पंजाब नेशनल बैक) से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार, एक दिसंबर से बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। अब रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित नकद निकासी की व्यवस्था होगी। नियम के तहत बैंक के एटीएम में 10 हजार रपये से अधिक की राशि निकालने पर ओटीपी की आवश्यकता होगी।

24 घंटे मिलेगी RTGS सुविधा

1 दिसंबर से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा अब 24 घंटे और सातों दिन मिलेगी। ये सुविधा NEFT में पिहले से ही मिल रही है। अभी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक यह सुविधा मिलती है। RTGS के जरिए 2 लाख रुपए से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं कर सकते।

1 दिसंबर से बदल जाएंगी रसोई गैस की कीमतें

1 दिसंबर को रसोई गैस के दाम बदल जाएंगे, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से इनकी कीमतें जस की तस हैं। अब पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव आया है, इसलिए ये भी तय है कि LPG सिलेंडर के दाम भी बदल जाएंगे।

1 दिसंबर से चलेंगी नई ट्रेनें

लॉकडाउन खुलने के बाद से रेलवे अपनी सेवाएं सामान्य कर रहा है। रेलवे ने त्योहारों और जरूरत के हिसाब से स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और इसमें डिमांड के हिसाब से इजाफा भी किया है। अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाया जाएगा। इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल जैसे ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है। 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल रोजाना चलेगी।

जीवन बीमा क्षेत्र में लागू होंगे ये परिवर्तन: इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के लागू किए गए नए नियम 1 दिसंबर से लागू होने जा रहे हैं। नई व्यवस्था के मुताबिक, पेंशन प्लान में बदलाव किया गया है। इसमें ग्राहक क फायदे की चीजें जोड़ी गई हैं। वहीं पॉलिसी पकने पर रकम हासिल करने या पॉलिसि पकने से पहले ही राशि निकालने के नियमों को आसान बनाया गया है। नई व्यवस्था में मैच्योरिटी पर निकासी की सीमा 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है, लेकिन ध्यान रहे, यह नियम नई पॉलिसी पर ही लागू होगा। एक अन्य अहम बदलाव के तहत पॉलिसी खरीदने वाला ही तय करेगा कि वह गारंटीड रिटर्न चाहता है या नहीं।

क्या होगा यदि बीच में नहीं भर पाए बीमा पॉलिसी की किस्त: कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि एक समय के बाद वे अपन बीमा पॉलिसी की किस्त नहीं भर पाते हैं और उनकी पॉलिसी खत्म होती है, जमा किया हुआ पैसा भी डूब जाता है। अब यह व्यवस्था के मुताबिक, अब पांच सालों के बाद बीमाधारक प्रीमियम की राशि को 50 फीसदी तक घटा सकता है। यानी वह आधी किस्त के साथ ही पॉलिसी जारी रख सकता है। इसी तरह यूलिप प्लान पर बेहतर रिटर्न देने की कोशिश की गई है।

साभार::