गिरिडीह:घर में घुसकर महिला की हत्या,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,कुछ समय पूर्व में पति की भी हत्या कर दी गई थी

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी है।वहीं हत्या के पहले महिला से दुष्कर्म किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अमजो गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। महिला का नाम सोमरी देवी था। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष थी। बताया गया कि कुछ समय पूर्व महिला के पति अरुण दास की भी हत्या कर दी गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह महिला का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कुछ पड़ोसी महिला के घर पहुंचे। इस दौरान घर के एक कमरे में महिला की लाश दिखी। मामले की सूचन पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। शरीर व कपड़ों की स्थिति देखकर हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई अपराधियों ने साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। इधर पुलिस ने बताया कि महिला की पति की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला के परिवार के लोगों का अपने पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।वहीं महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।