पत्नी ने डॉक्टर पति पर ये आरोप लगायी है,पति अपने दोस्त के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने कहा,मना किया तो ब्लेड से मारकर किया घायल

झारखण्ड न्यूज,राँची

बिहार के नालंदा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहाँ पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। यहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर आरोप लगाई है कि उसे पति के दोस्त साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाब बनाने का आरोप लगायी है।विरोध करने पर ब्लेड से उसके हाथ और सीने पर वार भी किया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र का है।

महिला का आरोप है कि पति दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा पाना चाहता है। वहीं, महिला के ससुर ने थाने में उस पर और उसके भाई पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला ने कहा कि पति का एक युवती से नाजायज संबंध हैं। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से थाने में केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी पति गया जिले के सरकारी अस्पताल में पदास्थापित है। पत्नी ने बताया कि हमारी शादी 2006 में हुई। कुछ साल गृहस्थी ठीक चली। 13 साल की एक बेटी और 11 साल का बेटा है। शादी के बाद पति डॉक्टर बन गए। इसके बाद से उनका व्यवहार बदल गया। वो अपने परिवार की रजामंदी से दूसरी शादी करना चाहते हैं।

जख्मी महिला के अनुसार, हाल के कुछ माह से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पति गैर मर्द के साथ सोने का दबाव बनाते हैं। इससे मना करने पर उन्हें व बच्चों को मारा-पीटा जाता है। शुक्रवार को भाई के सामने ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए ब्लेड से जख्मी कर दिया।

इधर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। महिला के ससुर ने भी मारपीट का केस किया है। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि डॉक्टर बनने के बाद पति दूसरी शादी करना चाहता है।जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।