देवघर:तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत,दोनों सगे भाई है

देवघर।जिले के खागा थाना क्षेत्र के सलदाहा ज्ञानडीह में छह वर्षीय व चार वर्षीय दो सहोदर भाई की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोड्डा पथरगामा निवासी विजय राउत ससुराल सलदाहा ज्ञानडीह आया था। विजय राउत अपनी पत्नी व बच्चों के साथ माता मनसा की पूजा में शरीक होने आठ दिन पहले ससुराल पहुँचा था। वही शुक्रवार लगभग दस बजे विजय राउत का छह वर्षीय आर्यन कुमार व चार वर्षीय अमन कुमार दोनों भाई घर के बगल स्थित तालाब गया हुआ था। इसी दौरान दोनों भाई तालाब में डूब गये। घर में बच्चों की खोजबीन होने लगी। किसी ने घरवालों बताया कि दोनों बच्चों को तालाब की तरफ देखा था।ग्रामीण व परिजन भागे भागे तालाब पहुँचे। दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। अनन फानन में परिजन बड़जोरी निजी अस्पताल ले गये स्थिति में सुधार नही होने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी लाया।जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।खागा थाना प्रभारी ने बताया कि मामलें की छानबीन की जा रही है।