तीन बच्चों के पिता;चाचा ने भतीजे की पत्नी को भगा ले गया,जब कई महीने बाद गाँव पहुँचा तो गाँव वालों ने चाचा और उसकी प्रेमिका की इस तरह प्यार का भूत उतारा …..

झारखण्ड न्यूज़, राँची।

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले की कुमारडूँगी थाना क्षेत्र की घटना है। जहां पूरा देश 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जश्न मना रहा था वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था।यहां के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के दिन एक नव विवाहित दंपती को अर्धनग्न कर पूरा गांव में घुमाया। इतना ही नहीं, युवक को लात-घूसा व डंडा से इतना मारा गया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईहातु गांव की है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुतबिक 38 वर्षीय जमादार कोंडाकेल ने अपने भतीजे की पत्नी से प्रेम सम्बन्ध बनाकर एक साल पहले शादी की थी। दोनों शादी के बाद गांव से भाग गये थे। जमादार कोंडाकेल एक सप्ताह पहले ही अपनी पत्नी संग प्रदेश से गांव आया हुआ था।इसकी जानकारी मिलते ही नाराज ग्रामीणों ने 15 अगस्त के दिन जमादार को दंडित करने व सजा देने का निर्णय लिया। उसके बाद जमादार के घर ढीपासाई में बैठक बुलाई गई। बैठक में जमादार एवं उसकी नव विवाहित पत्नी (भतीजे की पत्नी जो प्रेमिका है) की शादी को नकारा गया। ग्रामसभा ने रिश्ते को अमान्य करार दिया। इसके बाद भतीजे की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सभा ने दोनों की दम भर पिटाई की। उसके बाद इस गलती की सजा देते हुए दोनों को नगाड़ा बांधकर गांव में घुमाने का फैसला सुनाया गया। सभा से ही लोग पीटते हुए दोनों को अर्धनग्न अवस्था में डेढ़ किलोमीटर मुंडा के घर तक ले गये। इसका वीडियो फुटेज भी बनाया। उसे वायरल भी किया गया है। वीडियो देखकर किसी ने इस संदर्भ में कुमारडुंगी थाना को सूचना दे दी। मुंडा के घर में पिटाई करने के दौरान वहां पुलिस पहुंची। घायल जमादार कोंडाकेल को ग्रामीणों से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमारडुंगी पहुंचाया। घायल को काफी गंभीर चोट लगने के कारण उसे चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वर्तमान में जमादार की स्थिती नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया कि घायल की स्थिति नाजुक होने के कारण वह कोई बयान नहीं दे पाया था। उसे प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को देखते हुए चाईबासा रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया की उक्त मामले में आगे की कार्यवाही चल रही है।

आरोपी जमादार ने प्रेम-प्रसंग मामले में वर्षों पहले एक युवक को किया था नग्न

इधर गांव वालों ने आरोप लगाया है कि जमादार शादीशुदा होने के बावजूद लड़कियों पर गलत नजर डालता था। तीन बच्चों का पिता होने के बाद भी जमादार ने अपने भतीजे की पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे भगाकर प्रदेश चला गया था। आने के बाद कुछ लोगों ने शादी को गलत बताया तो उन्हें एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। चार पांच वर्ष पहले एक प्रेमी जोड़ी को ऐसे ही गलत करते हुए पकड़ा गया था। उस समय जमादार कोंडाकेल ने आगे आकर युवक को निर्वस्त्र कर घुमाया था। उसी से नाराज कुछ लोगों ने भड़ास निकाली है।