Ranchi गोंदा थाना की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों के जेवरात के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के गो‌ंदा थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को एक घर में लाखों के जेवरात की चोरी हुई थी। गोंदा थाना की पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त दुर्गा कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात को भी पुलिस ने बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी में गोंदा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रवि ठाकुर, दरोगा बैजनाथ कुमार, एएसआई अरुण कुमार ओझा सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। गोंदा थाना की पुलिस ने अभियुक्त दुर्गा सिंह को जेल भेज दिया है।

इस सम्बंध में बुधवार को सिटी एसपी शुभांशु जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर के पास धावन नगर में एक व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेच रहा है और अपने घर में भी उसने छिपा कर रखा है। इसी सूचना पर पुलिस ने धावन नगर हनुमान मंदिर की पीछे पुलिस ने छापेमारी की तो एक युवक को पकड़ा गया। उसके घर की तलाशी ली गई तो 26 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि चोरी की घटना में भी वहीं शामिल था। उसकी निशानदेही पर सोने व चांदी के जेवरात, 11 हजार रुपए नगद, एक साउंड बाक्स पुलिस ने बरामद किया।

सोने के जेवरात की किशोरगंज में की थी चोरी, सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी के सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने चोरी के जेवरात सहित चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहाड़ी मंदिर के समीप रहने वाला सोनू महली (25) और बिरसा चौक पत्थलकुदवा का रहने वाला छोटू सिंह (28) शामिल है। इन दोनों ने 26 अगस्त को किशोर गंज में कुणाल सिन्हा के घर में चोरी की थी। इस संबंध में सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इनके पास से चोरी का एक स्कूटी, सोने का हार, व अन्य आभूषण बरामद किया है। सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो जानकारी मिली की इन दोनों ने अन्य कई जगहों पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।