सरायकेला:करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

 

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह-सपारूम जंगल में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि हाथी बिजली के तार की चपेट में आया। जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिरुलडीह और सपारूम गांव के बीच स्थित जंगल में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत बिजली तार के करंट की चपेट में आने से हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और तिरुलडीह पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, तिरुलडीह और सपारूम के बीच जंगल में इन दिनों हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है।इसी क्षेत्र में बिजली के तार होने की बात भी सामने आई है. आशंका है कि इसी तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है।फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग की गतिविधियों पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई।

error: Content is protected !!