Ranchi:दिनदहाड़े चेन छिनतई,बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना…

राँची।राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार (5 मई ) को करीब साढ़े 11 बजे जेपी मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता आरती कुमारी (42), निवासी सीटीआई कॉलोनी, धुर्वा ने बताया कि वह सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं।इसी दौरान पंकज कुमार सिंह के घर के पास पीपल पेड़ के नजदीक दो बाइक सवार युवक पहले आगे निकले, फिर अचानक पीछे आकर वारदात को अंजाम दिया।महिला के अनुसार, दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन खींच ली और दोनों जेपी मार्केट की ओर भाग निकले।

error: Content is protected !!