अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या,युवक की हत्या से इलाके सनसनी फैल गई,पुलिस जांच में जुटी…

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खकड़ीपाड़ा में अश्विनी कुमार नामक युवक की स्थानीय फैक्ट्री के पास आपसी विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी गयी। गोली लगने पर अश्विनी कुमार नामक युवक घायल हो गया था। घटना के बाद अश्विनी को टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस सम्बंध में गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गोली आपसी विवाद में चली है।आरोपी की पहचान कर ली गयी है।गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंदपुर में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा के लिए अश्विनी कुमार पुआल पहुंचाने आया था। इसके बाद वह अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होकर खकड़ीपाड़ा चला गया, जहां विवाद के बाद उसे गोली मार दी गयी।

इधर पुलिस ने बताया जा रहा है कि छोटा गोविंदपुर शेष नगर के रहने वाले अश्विनी कुमार किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में एचडी स्कूल के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने अश्विनी कुमार को रोका और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए।

अश्विनी की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।वहीं पूरे मामले में गोविंदपुर थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपसी विवाद में घटना घटी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।उन्होंने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।