#JHARKHAND:शहीद हुए वीर गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर राँची आया,बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल, द्रोपदी मुर्मू,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,सीएम हेमंत सोरेन,पूर्व सीएम सहित कई मंत्रियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित किए,एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को लेकर नामकुम मिलेट्री कैम्प ले जाया गया जहां से सुबह पैतृक गांव जमशेदपुर के बहरागोड़ा रवाना होंगे।

राँची।लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर राँची आया.बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल, द्रोपदी मुर्मू,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम,डीजीपी एमवी राव सहित कई मंत्रियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित किए एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद जवान के शव को उनके पैतृक गांव जमशेदपुर के बहरागोड़ा के चिंगड़ा पंचायत के कसाफलिया गांव लेे जाया जाएगा।जहां शहीद जवान का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति रिवाज से किया जाएगा।बता दे लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में झारखंड के रहनेवाले दो जवान शहीद हुए हैं।बहरागोड़ा ब्लॉक के कोसाफलिया निवासी गणेश हांसदा और साहेबगंज के जवान कुंदन ओझा शहीद हुए है।

★गणेश हांसदा की शहादत सदैव राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगा…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

★राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गलवान घाटी में हुए शहीद गणेश हांसदा के पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

देश की सीमा की रक्षा करते झारखण्ड के दो लाल शहीद हुए हैं। गर्व के साथ साथ मन में गम भी है। दुःख के इस समय राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। आमतौर पर उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं तो मिलेंगी ही,बावजूद इसके राज्य सरकार अब सीमा पर शहीद होने वालों के परिजनों को राज्य में उनकी पसंद का भूखंड एवं पेट्रोलियम मंत्रालय से पेट्रोल पंप आवंटित करने का आग्रह करेगी ताकि शहीद के परिजन पूरे सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।
ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। श्री सोरेन लद्दाख के गलवान घाटी में पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड निवासी सेना के जवान गणेश हांसदा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा गणेश हांसदा की शहादत सदैव राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगी।

इन्होंने ने भी दी श्रद्धांजलि…

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र महतो, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री श्री बादल पत्रलेख, पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, राजधनवार विधायक श्री बाबूलाल मरांडी, बड़कागांव विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद व अन्य ने भी वीर शहीद को श्रद्धाजंलि दी।

अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति- रिवाज के अनुसार होगा:-

शहीद गणेश हांसदा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति- रिवाज के अनुसार होगा.जवान का पार्थिव शरीर के पहुंचने पर पारंपरिक विधि- विधान होने के बाद घर में तेल व हल्दी लेपन किया जाएगा। ग्राम प्रधान व नायके गोडेत, माझी बाबा, कुडुक नायक, पौराणिक के साथ चौराहे पर रखा जाएगा।इसके बाद ग्रामीण व अन्य लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे.उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चीनी सैनिकों ने रॉड और पत्थरों से हमला किया था:-

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच 42 दिन से जारी तनाव 15/16 जून की रात खून से रंग गया.चीनी सैनिकाें ने भारतीय इलाके से वापस लाैटने की आड़ में जवानों पर राॅड और पत्थराें से हमला कर दिया.इसमें भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 जवान शहीद हाे गए. सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि चीन के 43 सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।