नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर गुमला,खूंटी और हजारीबाग ले जाकर तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था,राँची में मामला दर्ज हुआ,एक नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

गुमला।झारखण्ड के गुमला,खूंटी और हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में सिसई थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें गुमला स्थित सिसई के सुधीर कुमार साहू 25 वर्ष और हजारीबाग जिला के अंगद साहू 19 वर्ष है।इन दोनों को गुमला जेल भेजा गया,जबकि एक आरोपी नाबालिग है। जिसे रिमांड होम भेजा गया है।बताया गया कि इस घटना का मास्टर माइंस सुधीर कुमार साहू था।

बहला-फुसला कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

इस संबंध में सिसई थाना के थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने बताया कि सिसई प्रखंड की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर गुमला, खूंटी और हजारीबाग ले जाकर तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था।मामले में हजारीबाग निवासी अंगद कुमार साहू और हजारीबाग के ही एक नाबालिग लड़के को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मामले के मुख्य आरोपी सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव निवासी सुधीर साहू को भी गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

क्या है मामला

सिसई की एक नाबालिग लड़की को सुधीर साहू द्वारा नागफेनी बाजार से बहला- फुसलाकर सिसई के कुदरा गांव लाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे हजारीबाग के अंगद कुमार साहू को सौंप दिया था। अंगद ने नाबालिग को खूंटी ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसे हजारीबाग ले गया। जहां अंगद ने एक नाबालिग दोस्त से मिलकर दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर राँची के बस में बैठा दिया।पीड़िता किसी प्रकार अपने घर पहुंची,लेकिन घर आने से पहले पीड़िता ने राँची पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी थी।

राँची महिला थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

राँची पुलिस की सूचना पर गुमला के सिसई पुलिस ने जीरो प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा। पीड़िता ने राँची महिला थाना में दो नामजद एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का केस की थी। सिसई पुलिस को केस ट्रांसफर होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।