पलामू:किराए के विवाद में महिला को घर में घुस कर गोली मारने वाला शख्स गिरफ्तार, बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है आरोपी

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र के नावाहाता में 16 फरवरी को घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई थी।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है और पलामू में रहकर कारोबार करता है। उधर, गोली लगने से महिला जख्मी हो गई थी।महिला का इलाज फिलहाल मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कृष्ण गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी मीनाक्षी नामक महिला के घर में किराए पर रहता था। कुछ दिनों पहले उसने मीनाक्षी का घर खाली कर दिया था। घर खाली करने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था।इसी विवाद में 16 फरवरी को कृष्ण मीनाक्षी देवी के घर में घुसकर उसे गोली मार दी थी।

इस संबंध में टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि किराए के विवाद में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गोली मारने के बाद आरोपी भाग गया था।पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आरोपी कृष्ण गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गोलू की शादी बिहार के सीतामढ़ी के इलाके में हुई थी। ढाई वर्ष पहले गोलू पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में गया था।जेल से बाहर निकलने के बाद गोलू पलामू के इलाके में शिफ्ट हो गया था और मनिहारी का कारोबार कर रहा था।

इस दौरान गोलू मीनाक्षी के घर में ही किराया पर रहा करता था। गोलू ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के बाद उसने हथियार को कोयल नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था।