कोर्ट में दर्ज कराए गए शिकायतवाद पर थाने में प्राथमिकी दर्ज,केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास,देवर ने किया दुराचार

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद में कुसुम विहार की रहने वाली विवाहिता के द्वारा कोर्ट में दर्ज कराए गए शिकायतवाद पर सरायढेला थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। विवाहिता ने पति अभिषेक दुबे, देवर अनिमेष दुबे, सास गायत्री देवी व चाचा ससुर दिनेश दुबे को आरोपी बनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्ज प्राथमिकी में विवाहित ने बताया कि उसका मायका भूली में है। वर्ष 2015 में उसकी शादी कुसुम विहार के रहने वाले अभिषेक दुबे के साथ हुई थी। शादी में पिता ने 10 लाख रुपए नकद, 5 भर सोना, चांदी के 20 भर जेवरात के अलावा घरेलू सामान दिए थे। शादी के तीन माह पता चला कि पति बेरोजगार है। नशे के लिए उसके मायके से पैसा मांगने का दबाव बनाता था। धीरे-धीरे ससुराल वालों में लालच आ गया आैर उनकी मांगें बढ़ती गईं। आरोप है कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत देवर अनिमेष को पति के बारे बताया, लेकिन किसी प्रकार की मदद करने के बजाय उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन लोक-लाज के कारण चुप रही लेकिन बाद में परेशान होकर पति व सास से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच 15 लाख रुपए दहेज के लिए उस पर केरोसिन डाल कर जलाने का भी प्रयास किया।