गिरिडीह:दो बच्चों के पिता ने रिश्ते में लगने वाले भतीजे की पत्नी से दिल्ली में दूसरी शादी कर लिया,इधर पहली पत्नी बच्चों के साथ पहुँची थाना,मामल दर्ज कराई है

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में एक महिला दो बच्चों और परिजन के साथ थाना पहुँची और पति के खिलाफ मामला दर्ज करायी है।बताया गया कि महिला ने अपने पति पर हिंदू मैरेज एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पत्नी का आरोप है कि पति ने तलाक दिए बगैर दिल्ली में दूसरी शादी कर ली है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पत्नी ने गांवा थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी शिकायत सौंपी। महिला का नाम संगीता देवी है। वह पंडरिया की रहने वाली है। 10 वर्ष पूर्व महिला की शादी लालू प्रसाद यादव नाम के व्यक्ति से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे हैं।

इधर बताया जा रहा है कि शादी के बाद कामकाज की तलाश में लालू दिल्ली चला गया था। गत 14 दिसंबर 2021 को उसने गांव के ही राहुल यादव की पत्नी रूपा देवी से दूसरा विवाह कर लिया। राहुल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में ही रह रहा था। विवाह से पहले यह नया जोड़ा करीब 4 दिन फरार रहा। लालू यादव रिश्ते में राहुल का चाचा लगता था। इस लिए दोनों दिल्ली में आसपास ही घर लेकर रह रहे थे। इस घटना की सूचना सबसे पहले गांव के लोगों को मिली। इसके बाद नए जोड़े का वीडियो गांव के लोगों के वाट्सएप पर वायरल हो गया।इसके बाद लालू की पत्नी को इसकी जानकारी मिली। घटना के बाद पहली पत्नी के मायके वालों ने पति को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहा। गावां ग्राम प्रधान अनुरूपा देवी ने भी मामले में सुलह कराने का प्रयास किया लेकिन पति अपनी पहली पत्नी के पास वापस नहीं लौट रहा। लिहाजा अब इस मामले में पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए पूरा गांव एकजुट हो गया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।