खबर का असर:नाबालिग से पुलिस गेस्टहाउस में दुष्कर्म मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान,बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष को किया तलब,कहा अगर पुलिस वाले ऐसा करेंगे तो बेटियां कैसे रहेंगी सुरक्षित !

राँची।पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म होता है और पुलिस एक महीने बाद भी दुष्कर्म करने वाले पुलिस की नहीं ढूंढ पाई है। एक महीने बाद जब घटना की खबर मीडिया में आया तब पुलिस रेस हुई है।बता दें नाबालिग के साथ पुलिस गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किए जाने की खबर पर राज्यपाल ने संज्ञान लिया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज रूपा कुमारी,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति,राँची को राज भवन बुलाया। जहाँ रूपा कुमारी ने जाकर लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के समीप पुलिस गेस्ट हाउस में 12 अगस्त को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। राज्यपाल महोदया ने इस घटना को समाज के अत्यन्त शर्मसार करनेवाली घटना बताते हुए कहा कि वे इस प्रकार के शर्मनाक एवं निंदनीय घटना के संबंध में राज्य के वरीय पुलिस पुलिस अधिकारियों से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस गेस्ट हाउस में पुलिस कर्मियों द्वारा इस प्रकार के कृत्य किये जाने की सूचना से अत्यंत आहत हैं। हमारे पुलिसकर्मी सरकार एवं शासन की छवि होते हैं। वे इस प्रकार के कार्य करेंगे तो लोग किस पर विश्वास करेंगे। इसलिये वे घटना की पूर्ण जानकारी लेते हुए अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहेंगी।

क्या है मामला