Ranchi:दीवाल गिरने से दो मजदूर की मौत,नाली निर्माण के लिए खुदाई कर रहा था।

राँची।राँची के नीचे हटिया जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से काम रहे दो मजदूर की मौत हो गई।बताया जा रहा है दीवाल से सटाकर नाली की खुदाई कर रहा था।जिससे दीवाल मजदूर के उप्पर ही गिर गया।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। चोट ज्यादा लगने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर को रिम्स भेजा गया।रिस्म पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पाकुड़ जिले के कमल राम पिता रमेश राम एवं सुमित राय पिता लड्डू राय के रूप में हुई है। जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना बृहस्पतिवार को शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन मजदूर वहां नाली के लिए जमीन खोद रहे थे। इसी दौरान छह फीट ऊंची एक पुरानी बाउंड्री भरभरा कर गिर गई। जबतक मजदूर वहां से हटते दीवार उनके शरीर पर ही गिर गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं स्थानीय पार्षद निरंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। वहां से दोनों के परिजन विदा हो गए हैं।आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पिछले 25 से चल रहा था काम

मिली जानकारी अनुसार नाली निर्माण का ठेका मुकेश कंस्ट्रक्शन को मिला था। उसने खुद काम नहीं करके, ठेका बशीर को दे दिया था। बशीर ही काम करवा रहा था।ठेकेदार बशीर पाकुड़ का है। वहीं से मजदूर को लेकर राँची आया था। पिछले कई दिनों से काम चल रहा था।