#CORONAVIRUS:रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत,मृतक धनबाद का है।

राँची।झारखंड ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 21 हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार रिम्स के कोविड वार्ड में एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक धनबाद के शास्त्री नगर का रहने वाला।ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान था। रिम्स में इलाज के भर्ती हुआ था। ट्रू नेट से जांच में दो बार पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स के कोविद वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। RTPCR जांच के लिए फिर से सैंपल भेजा गया।शव वर्तमान में शव गृह में रखा गया है। बता दें कि मृतक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।उसे भी रिम्स के कोविड वार्ड मे भर्ती किया गया।