#HAPPYBIRTHDAY@DHONI:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 39 वर्ष के हो गए,सोशल मीडिया पर लाखों चाहने वाले दे रहें बधाई,शुभकामनाएं..

राँची।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 39 वर्ष के हो गए भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले करिश्माई कप्तान धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था।महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है।राँची की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक का एक लंबा सफर धोनी ने तय किया है. अब वह टीम में युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका में अधिक नजर आ रहे हैं।

माही लोगों में कितना पॉपुलर है इस सोशल मीडिया के ट्रेंड से पता लगता है।टॉप 5 तक सिर्फ एम एस धोनी है..

धोनी का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा है।उनके पिता मेकॉन में जॉब करते थे. मेकॉन कॉलोनी में ही धोनी के करियर की कहें तो शुरुआत हुई।वहीं से धोनी ने बल्‍ला संभाला और आज भारत के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक हैं।

धोनी के अबतक के सफलता की कहानी

धोनी के नाम ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी है. जिसमें 2007 का वर्ल्ड टी-20, 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।धोनी टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर लेकर जा चुके हैं।
धोनी तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर है, जिन्होंने अपने 500 मैच में 780 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है।इसमें सबसे पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं. जिन्होंने 998 और 905 खिलाड़ियों को वापस भेजा है।
धोनी के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने अभी तक कुल 178 स्टंपिंग्स की है।
टी-20 में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर है, जहां उनके नाम 82 शिकार है।
एमएस धोनी ने अपना पहला वनडे और टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ मारा था जहां उन्होंने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी।
धोनी ने वनडे मुकाबलों में अभी तक कुल 217 छक्के मारे हैं।धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. कप्तान के तौर पर भी धोनी ने सबसे ज्याद छक्के लगाए हैं.
धोनी के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं वो भी बिना हॉफ सेंचुरी मारे. धोनी ने 1000 रन बिना किसी अर्धशतक के बनाए हैं।
7वें नबंर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने सबसे ज्यादा शतक मारे हैं. इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम कुल 2 शतक है।
धोनी कुल 9 बार गेंदबाजी की है, जहां उनका पहला विकेट 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था।
एफ्रो एशियन कप में महेला जयवर्धने के साथ 218 रनों का पार्टनरशिप अभी तक का सबसे बड़ा पार्टनरशिप है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम लगातार दो बार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड है।