जमशेदपुर:पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश,दो दिन से लापता थी,घर के सामने सुबह पति ने देखा पेड़ से लटका शव

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के दियाशीपाडा में एक महिला का शव गुरुवार को उसके घर के सामने एक पेड़ से बने फंदे से लटकता बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि महिला 12 अक्टूबर से लापता थी।महिला के पति के अनुसार,महिला ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा था और कंपनी द्वारा बार-बार पैसे वसूली के लिए महिला को परेशान किया जा रहा था।वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।आगे छानबीन में जुटी है।बताया गया कि मृतका की पहचान दियाशीपाडा निवासी दीपक देऊरी की पत्नी झुमा देऊरी 35 वर्ष के रूप में की गई। दीपक मजदूरी करता था और कोरोनाकाल में उसका काम बंद हो गया था। दीपक ने बताया कि ऐसे में घर चलाने के लिए झुमा ने लोन लिया था। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी हर रोज रुपए के लिए मेरी पत्नी को परेशान करती थी।वहीं पुलिस जांच कर रही है कि आत्महत्या है या हत्या।छानबीन जारी है।