Ranchi:पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद,पुलिस छानबीन में जुटी है।

राँची।जिले केस तमाड़ थाना क्षेत्र के सारजमडीह के डमरू पहाड़ से शनिवार की सुबह पुलिस ने पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया। बताया गया कि मृतक विदेशी सिंह मुंडा 35वर्ष सारजमडीह गांव का निवासी था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राँची रिम्स भेजा और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।इधरमृतक के पिता पदो मुंडा ने बताया कि विदेशी अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले बोकारो काम करने गया था। 18 नवंबर को बोकारो से आया था।आज सुबह ग्रामीणों ने बताया कि विदेशी का शव फांसी से लटका मिला।उसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया।वहीं पुलिस छानबीन में जुटी है।

error: Content is protected !!