Ranchi:शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण के आरोप में आर्मी जवान गिरफ्तार।

राँची।जिले के चान्हो थाना पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी हुंटार निवासी आर्मी जवान अनिल उरांव को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताया गया कि उसके खिलाफ थाना क्षेत्र की एक लड़की ने यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार अनिल आर्मी का जवान है और पिछले छह महीने से शादी के नाम पर उसका यौन शोषण कर रहा था। वह जब भी शादी के लिए कहती तो वह टाल जाता था। हारकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।