Ranchi:बिरसा चौक के पास जंगल में मिले शव की पहचान हुई,भुसूर कोचा की रहने वाली निकली महिला….

राँची।राजधानी राँची के बिरसा चौक के पीछे जंगल में जगन्नाथपुर थाना की पुलिस को छह अप्रैल को एक महिला का शव मिला था। महिला की गला घोट हत्या की गई थी। फिर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया गया था। उक्त महिला का पहचान पुलिस ने कर ली है। महिला का नाम जगनी देवी (44) पति स्व.गेन्दू नायक के रूप में हुई है। वह बिरसा चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित भुसूर कोचा में रहती थी। शनिवार को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने महिला की पहचान होने के बाद शव उसके बेटो को सौंप दिया। महिला के बेटे गुलाब नायक ने बताया कि उसकी माँ अकेली भुसूर कोचा में रहती थी। वे लोग मौसीबाड़ी के पास जगन्नाथपुर में रहते है। माँ से मिलने दो-तीन दिन पर आते थे क्योंकि माँ पार्टी में खाना बनाने वाले मिस्त्री के साथ काम करती थी। बताया कि माँ तीन अप्रैल की सुबह महादेव मिस्त्री के साथ निकली थी। लेकिन लौट कर नहीं है। गुलाब ने बताया कि कभी कभी वह काम पर जाती तो दो तीन दिन बाद लौटती। इस बार भी घर नहीं लौटी तो उन्हें लगा कि काम पर गई होगी। लेकिन तीन दिन बाद भी नहीं लौटी तो बेटो को चिंता हुई। वे जगन्नाथपुर थाना पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी तो महिला का पहचान हो गई।महिला की पहचान होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,महिला चुटिया इलाके में पार्टी में काम करने महादेव मिस्त्री कर साथ गई थी।बताया जाता है कि देर रात महिला घर लौट रही थी।इसी दौरान महिला को बिरसा चौक के पास कुछ लोगों ने जंगल में ले गया।आशंका है कि पहले दुष्कर्म किया फिर हत्या कर दी।पुलिस को इस घटना में अहम सुराग मिल गया है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस का दावा है बहुत जल्द इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।