राजधानी राँची में फिर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,गोलियों की आवाज से दहला आनंद नगर का मुहल्ला…

राँची।राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शनिवार की शाम गोली बारी की घटना हुई है।बताया जा रहा है कि आनन्द नगर में नगर निगम के वार्ड पार्षद ओम प्रकाश और विक्रम सिंह उर्फ सोनू नामक युवक में किसी बात को लेकर सुबह विवाद हुआ था।उसके बाद विक्रम सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को विवाद के सम्बंध में बताया भी था।मिली जानकारी के अनुसार दोनों ओर से सुखदेवनगर थाना में लिखित आवेदन भी दिया था।हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।बताया जा रहा है की ओम प्रकाश और विक्रम के बीच हुए विवाद के बाद शाम के करीब साढ़े चार सोनू अपने सहयोगियों के साथ आनंद नगर पहुँचकर कई राउंड फायरिंग की।बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई है।किसी को गोली नहीं लगी है।सम्भवतः दशहत फैलाने के लिए गोलीबारी की है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस ने घटना स्थल से आधा दर्जन से ज्यादा खोखा से बरामद किया है।

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की घटना के बाद विक्रम को किशोरगंज के पास से पुलिस ने पकड़ लिया है।हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कि है।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।वहीं गोलीबारी से इलाके में दशहत का माहौल है।विक्रम कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह का भाई बताया जा रहा है।मौके पर सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी,सुखदेवनगर थाना प्रभारी पहुँचे हैं।लोगों से पूछताछ कर रही है।

पार्षद और कोतवाली डीएसपी जानकारी देते हुए

इधर स्थानीय लोगो का कहना था कि सुबह की घटना के बाद अगर पुलिस एक्शन लेती तो शायद गोलीबारी की घटना नहीं होती।