राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट करने वाला अपराधी…10 घंटे के अंदर तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची के मोरहाबादी इलाके के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा हो गया।एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटे गए चांदी के जेवरात को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।बता दें मंगलवार की देर शाम हुई है।जानकारी के अनुसार तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अपराधी दुकान में दाखिल हुए।दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मियों को डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने दुकान से लगभग दो लाख के जेवरात और गल्ले में रखे दस हजार रुपये नगद लूट लिए।पुलिस कुछ देर बाद खुलासा करेगी।

