राँची में पैसों के विवाद में जुआरी बेटे ने पिता की कुदाल से काटकर कर दी हत्या…आरोपी बेटा गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची में पैसे के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की कुदाली से मारकर हत्या कर दी।यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हराटांड़ में मंगलवार की देर रात करीब दो बजे हुई है। जहां गोविंद साहू नाम के व्यक्ति कि उसके ही छोटे बेटे कमल साहू ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान जो बात सामने आई है की बेटे ने पिता के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने के वजह से इस घटना को अंजाम दिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की बेटी ने अपने पिता को करीब दो लाख रुपये रखने दी थी।उसी पैसों पर मृतक के छोटे बेटे की नजर थी।आरोपी पिता से बार बार उसी पैसों की मांग कर रहा था।मंगलवार की देर रात करीब ढेड़ से दो बजे वही पैसों को चुपके से खोज रहा था।इसी बीच पिता की नींद खुल गई।उसके बाद दोनों में विवाद हो गया।विवाद में आरोपी बेटे ने पिता की कुदाली से सिर पर वार कर दिया।जिससे मौके पर मौत हो गई।बताया जाता है कि आरोपी कमल साहू को जुआ की लत थी।जुआ में काफी रुपये हार चुका है।पिता से कई बार इसी को लेकर विवाद भी हुआ था।

