हजारीबाग:नाबालिग लड़की से सिपाही ने किया दुष्कर्म,आरोपी पुलिस वाले पीड़िता के पड़ोसी है,चाचा कहकर पीड़िता बुलाती थी,आरोपी सिपाही फरार

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग में एक पुलिस वाले ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर किया दुष्कर्म।आरोपी पुलिस वाले फरार है।पीड़िता ने इस सम्बंध में थाना पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।नाबालिग ने रामगढ़ में पदस्थापित सिपाही अरविंद मेहता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार की ओर से थाना में आवेदन भी दिया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि घर में बच्ची अकेली थी, उस वक्त पड़ोस में रहने वाला पुलिसकर्मी अरविंद मेहता ने उसके साथ दुराचार किया। घटना के कारण पीड़िता कई घंटे तक बेहोश भी रही।इसके बाद जब उसके घर वाले आए तो संदिग्ध अवस्था में आरोपी को देखा। ऐसे में परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की।लेकिन आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी घर के बगल में रहता है और पीड़िता उसे चाचा कहकर बुलाती थी।पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

इधर हजारीबाग एसपी ने मामले पर जानकारी दिया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है, बहुत जल्द आरोपी गिरफ्तार भी हो जाएगा।वहीं पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने की बात कही जा रही है। पीड़िता सातवीं क्लास की छात्रा है।

इधर पुलिसकर्मी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।पीड़ित परिवार न्याय के लिए थाना पहुंचे हैं।

बताते चलें कि बीते दिन भी हजारीबाग में एक युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 7 मई को युवती से दुष्कर्म और हत्या की बात प्रकाश में आई थी। इसके बाद से लोग आक्रोशित हैं।घटना के विरोध में मंगलवार को आम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और युवती से दुष्कर्म-हत्या की घटना की निंदा की।इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। घटना के विरोध में मोहल्ले की महिलाएं और आम जनता हाथों में कैंडल लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।