विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

राँची।सदर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में रहने वाली एक विवाहिता का संदेहास्पद मौत के बाद मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। मृतका का नाम पूजा शर्मा है और 7 वर्ष पहले उसकी शादी आदर्श नगर निवासी पिंटू शर्मा के साथ हुई थी। विवाहिता की संदेहास्पद मौत के बाद पीड़ित मां आशा देवी अपने दामाद पिंटू शर्मा पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया है कि शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सामाजिक स्तर पर कई बार दोनों को समझा कर शांत कराया गया था लेकिन पिंटू शर्मा अपनी हरकत से बाज नहीं आता था और पूजा शर्मा के साथ मारपीट करता था। इसकी जानकारी पूर्व में थाने को दी गई थी लेकिन दोनों को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!