दारोगा के पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी है…..

चतरा।झारखण्ड के चतरा में शहर के छठ तालाब निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।युवती खुशबू कुमारी (23) अशोक पांडेय की पुत्री थी।घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी गई। महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे।फांसी के फंदे से शव को उतारा।साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार युवती हर रोज की तरह दोपहर में कमरा बंद कर सो रही थी। शाम में वह नहीं उठी,तो माँ अपनी पुत्री को उठाने गईं।दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया, काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो खुशबू फांसी के फंदे में झूलती मिली।इसकी जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को गई।लोगो ने बताया कि कुछ बात को लेकर गुस्सा में आकर आत्महत्या कर ली है।

परिजनों के अनुसार, खुशबू कुमारी इसी वर्ष चतरा कॉलेज से पीजी की पढ़ाई पुरी की थी। खुशबू के पिता देवघर जिले में पुलिस अवर निरीक्षक ( दारोगा ) के पद पर पदस्थापित है।घटना से परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल हैं। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी शिवप्रकाश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

error: Content is protected !!