तुपुदाना में पत्थर से कूच हत्या मामला:दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज,24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर…

राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदाग पंचायत के बंडा गांव निवासी भईया राम मिंज की शुक्रवार देर शाम पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी।इस मामले में अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। घटना के 24 घंटे के बाद इस मामले में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें सुलेमान तिर्की और अमित तिर्की शामिल है। आरोप है कि इन्हीं के साथ मृतक भईया राम मिंज रहता था और खाता पीता था। इधर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है।बता दें इस मामले के लिए सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया है।टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। शुक्रवार की रात भईया राम मिंज की रात 8 बजे हत्या कर दी गई थी। हत्या तुपुदाना अमरेश्वर धाम जाने वाली सड़क पर घर से आधा किलोमीटर दूर कुसुमटोली में किया गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या में प्रयुक्त दो बड़े पत्थर घटनास्थल के समीप झाड़ी से बरामद किया था। वहीं सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा,जगरनाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और तुपुदाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मामले की छानबीन की थी।इधर अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।पुलिस की छापेमारी जारी है।