राजधानी राँची में छिनतई गैंग सक्रिय,महिलाओं को बना रहा है टार्गेट,10 दिन में छिनतई की 10 घटनाएं…

–सोने की चेन पर अपराधियों की नजर,अरगोड़ा,बरियातू, लोअर बाजार और धुर्वा थाना क्षेत्र में छिनतई की घटनाएं बढ़ी,पुलिस के हाथ खाली

राँची।राजधानी राँची में एक बार फिर छिनतई गैंग सक्रिय हो गया है। अपराधी महिलाओं को अपना शिकार बना रहे है। खासकर उन महिलाओं को जो सोने का चेन पहन कर बाहर निकल रही है।राँची में सिर्फ 10 दिनों में छिनतई की 10 घटनाएं हो गई है। सभी घटनाएं महिलाएं के साथ ही हुई है। इसमें सबसे अधिक सोने की चेन की छिनतई हुई है। ये छिनतई की घटनाएं सिर्फ 27 मार्च से लेकर 6 अप्रैल के बीच हुई है। हाल के दिनों में छिनतई की जो घटनाएं हुई है उनमें अधिकांश अरगोड़ा, बरियातू, लोअर बाजार और धुर्वा थाना क्षेत्र में हुई है। अधिकांश में पुलिस के हाथ खाली है। अरगोड़ा में हुई छिनतई की एक घटना में पुलिस को एक स्नैचरों की एक स्कूटी भी मिली तो वह भी चोरी की निकली।

चोरी की बाइक व स्कूटी का कर रहे है इस्तेमाला

शहर में स्नैचिंग गिरोह के अपराधी चोरी के स्कूटी व बाइक का इस्तेमाल कर रहे है। पुलिस इनका सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है। लेकिन वे पकड़ में नहीं आ रहे है। क्योंकि चोरी के वाहन तक पुलिस पहुंच नहीं पा रही है।

हाल के दिनों में हुई छिनतई की घटनाए

-27 मार्च :- बरियातू पंच मुखी मंदिर के पास पूजा कुमारी (25) से बाइक सवार अपराधियों ने 1.5 लाख रुपए के सोने के चेन छिन लिए। घटना शाम 7.20 बजे हुई।

27 मार्च :- बहु बाजार के संत मारग्रेट कन्या विद्यालय के पास नीमा तिग्गा (35) काम कर अपने घर जा रही थी। स्कूटी सवार अपराधियों ने उनके गले से दिन के 3.30 बजे गले से एक लाख रुपए मूल्य का सोने के चेन छिन लिया।

29 मार्च :- हरमू क्लासिक पार्क के पास ग्रॉसरी शॉप से प्रतिमा सिंह (54) घर जा रही थी। शाम 4.45 बजे बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से 40 हजार रुपए मूल्य की सोने का चेन छिन लिया।

30 मार्च : धुर्वा के जेपी मार्केट के पस पूजा कुमारी (26) जा रही थी। बाइक सवार तीन युवकों ने शाम में उनका मोबाइल लूट लिया। उनमें से एक को स्थानीय लोगो ने पकड़ा, दो भाग निकले।

01 अप्रैल : हरमू सहजानंद चौक के पास स्वाति सिंह (30) अपने घर जा रही थी। स्कूटी सवार दो स्नैचरों ने उनका पर्स, मोबाइल छिन लिया और भाग निकले। भागने के क्रम में उनका स्कूटी छूट गया। जो चोरी का निकला।

4 अप्रैल :- बरियातू साइंस सिटी के पास पूनम देवी अपने घर से बाहर थी। बाइक सवार दो अपराधी आए और उनके गले से सोने का एक लाख रुपए मूल्य का सोने का चेन छिन लिया। पूनम देवी उन स्नैचरों से भी भिड़ी, लेकिन वे भाग गए।

जिम्मेदार बोले :- सभी थानों को पुराने अपराधियों के सत्यापन का दिया गया है निर्देश

हाल के दिनों में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ी है। देखा जा रहा है कि कौन सा गिरोह शहर में सक्रिय हुआ है। कुछ पुराने स्नैचर जेल से बाहर निकले हुए है। उनका सत्यापन करने के लिए सभी थानों को निर्देश दिया गया है। जिन इलाकों में छिनतई की घटनाएं ज्यादा हो रही है उन इलाकों में गश्ती बढ़ाने के लिए थाने दारों को कहा गया है।- शुभांशु जैन, सिटी एसपी राँची