सिमडेगा:भाजपा कार्यकर्ता सह लाह व्यवसायी महानंद साहू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,पाँच गिरफ्तार

सिमडेगा।जिले के रेंगारिह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनपाला बाजार में बीते 12 दिसंबर को कोनपाला साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता सह लाह व्यवसायी महानंद साहू की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी।गोली मारने के बाद व्यवसायी के पास रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर अपराधी जंगल की ओर भाग निकले थे।जिसके बाद से ही सिमडेगा पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन कर रही थी।अंततः सिमडेगा पुलिस ने हुए हत्याकांड के मामले की गुत्थी को सुलझा ली है।उक्त हत्याकांड के मामले मुख्य साजिशकर्ता सिमडेगा प्रिंस चौक निवासी सुनिलाल प्रसाद सहित चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि व्यवसायी महानंद साहू की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई थी।

उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ता सुनिलाल प्रसाद एवं लाह व्यवसायी महानंद साहू के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। महानंद साहू के परिवार के द्वारा सुनिलाल साहू के परिवार से खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ करते ही सुनीलाल प्रसाद ने जबरदस्त आपत्ति जताते हुए महानंद साहू को रकम लौटा कर जमीन को वापस करने का दबाव बनाया। इन्हीं कारणों से महानंद साहू और सुनिलाल प्रसाद के बीच चल रहा आपसी व्यापार जो लाखों का हुआ करता था कई वर्षों से बंद हो गया।

महानंद साहू का व्यापार बढ़ रहा था एवं सुनीलाल साहू घाटे में थे। दोनों ही कारणों को लेकर महानंद साहू को रास्ते से हटाने की नियत से अपने स्टाफ मनजीत बड़ाई की मदद से ₹2,00,000(दो लाख) की सुपारी देकर प्रोफेशनल सूटर की मदद से महानंद साहू की हत्या कोनपाला बाजार के दिन करवा दी गई।ताकि इसे सामान्य लूट के क्रम में हुई हत्या का रूप दे दिया जाए।परंतु अपराधियों की चालाकी सिमडेगा पुलिस टीम को चकमा देने में नाकाम रही। इस घटना में शामिल सभी अभियुक्तों ने अपना अपना दोष स्वीकार है।साथ ही पकड़ाए शूटरों ने बीते दिनों बानो थाना अंतर्गत कनारंवा में व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने का तथ्य भी स्वीकार लिया है, जिस पर अनुसंधान जारी है।

वहीं घटना में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मुख्य साजिशकर्ता सुनील प्रसाद प्रिंस चौक सिमडेगा निवासी, सुमित धनवार कुरडेग निवासी, उत्तम केरकेट्टा पाकरटांड़ निवासी,मनजीत बड़ाईक सिकरियाटांड़ निवासी, जूलियस कुजूर भंडारटोली ठेठईटांगर निवासी है। जिनमें उत्तम केरकेट्टा एवं मंजीत बड़ाईक का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रह चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में उपयोग की गई देसी पिस्तौल एवं तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डीलक्स एवं तीन मोबाइल सेट एवं एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शम्स तब्रेज ने बताया कि सिमडेगा थाना छापामारी दल के इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें अलग से पुरस्कृत किया जाएगा।साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले की अनुसंधान अभी जारी है।

रिपोर्ट:विकास साहू,सिमडेगा