सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्कर को किया गिरफ्तार, दिल्ली से चार लड़कियों का रेस्क्यू।

सिमडेगा, विकास साहू: सिमडेगा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मानव तस्कर को गिरफ्तार करते हुए चार बच्चियों को रेस्क्यू किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एसपी सिमडेगा श्री संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विगत 12 नवम्बर को पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजय नायक पिता बहालूं नायक जामटोली कोलेबिरा के पास से तस्करी के लिए ले जा रहे दो बच्चियों को जामटोली कॉलोनी यात्री सेड के पास पकड़ा था। इन दोनों बच्चियों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि इन बच्चियों को गुमला जिला बसिया थाना क्षेत्र के कुम्हारी रामजड़ी निवासी भोला साहू पिता भुनेश्वर साहू द्वारा दिल्ली में विभिन्न जगहों पर घरेलू काम के करने हेतु बेच दिया जाता है ।

दिल्ली से हुआ लड़कियों का रेस्क्यू

पुलिस ने आरोपी भोला साहू को गिरफ्तार किया। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए दो लड़कियों के अलावा चार और लड़कियों को दिल्ली से विभिन्न स्थानों से घरेलू कार्य में लगाए जाने की बात बताई। तत्पश्चात अन्य चार दिल्ली में बेची गयी लड़कियों की बरामदगी हेतु पुलिस निरीक्षक रवि प्रकाश राम अंचल निरीक्षक जलडेगा के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम में शामिल पुलिस /पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भोला साहू के निशानदेही पर दिल्ली से 4 लड़कियों को दिल्ली से अलग-अलग स्थानों से रेस्क्यू कर सिमडेगा वापस लाया गया, वहीं अभियुक्त को मानव तस्कर के आरोप में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी शामिल में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक रवि प्रकाश राम, सत्येंद्र कुमार सिंह AHTU, रवि रंजन पांडेय, विजेता भारती, सिया सुरीन, मनोज मण्डल शामिल थे।