बड़ी खबर: दलमा में पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन खाई में गिरी, 6 पुलिसकर्मी घायल।

जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के दलमा पहाड़ के कोंकाडोसा गांव में पुलिस जवानों से भरी पेट्रोलिंग वाहन 80 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक सहित जिला पुलिस के 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन 80 फीट खाई में नीचे गिर गई।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पेट्रोलिंग और सुरक्षा की थी ज़िम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार दलमा वन्य अभ्यारण्य में एक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वापिस लौटने के क्रम में कोंकाडोसा गांव के आसपास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के क्रम में पेट्रोलिंग वाहन अनियंत्रित होकर 80 फिट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन में सवार पुलिसकर्मियो के ऊपर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पेट्रोलिंग और सुरक्षा की थी ज़िम्मेदारी थी। पेट्रोलिंग वाहन के 80 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद आनन फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री लिया हालचाल

बताया जा रहा है दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 1 होम गार्ड, 4 कॉन्स्टेबल और एक अधिकारी शामिल है। पुलिकर्मियों के दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घायल जवानों से मिलने टीएमएच पहुचे और उनका हालचाल जाना।