दूसरे की गर्ल फ्रेंड से हाथ मिलाना युवक को पड़ा महंगा,मारपीट कर सिर फाड़ा,प्राथमिकी दर्ज..

राँची।दोस्त को दोस्त की गर्लफ्रेंड से हाथ मिलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसने अपने छह सात अन्य साथियों को बुलवाकर उसके साथ मारपीट की, फिर उसमें से एक अन्य लड़के ने ईंट से मारकर सिर फाड़ दिया। इस संबंध में नगड़ा टोली में रेंट पर रहने वाले विजय रजक ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह एमए सेमेस्टर थ्री का स्टूडेंट है। नगड़ाटोली में वह रूम रेंट पर लेकर पढ़ाई करता है। वह 24 फरवरी को दिन के तीन बजे नगराटोली में रहने वाले विकास साहू के पास मिलने गया था। विकास का एक पहचान वाले लड़के ने उसे अपनी गर्ल फ्रेंड से पहले हाथ मिलाने के लिए कहा। जैसे ही उसने हाथ मिलाया, उसके साथ वह धक्का मुक्की करने लगा। जब विजय रजक ने उसे कहा कि क्यों मार रहे हो तो उसने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। फिर अपने छह सात दोस्तो को बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। उनमें से एक लड़के ने ईंट उठा कर विजय रजक के सिर पर दे मारा। उसका सिर फट गया। वह बेहोश हो गया था। उसके सिर में चार टांके लगे है।पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।