पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मोबाइल हुआ गायब,कई घंटों तक पुलिस खोजने में लगी ,नहीं मिला मोबाइल….

राँची।पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मोबाइल गायब हो गया। इसकी जानकारी सोमवार को चुटिया थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद चुटिया थाना की पुलिस दिन भर उनके मोबाइल को खोजने में लगी रही। हालांकि उनको मोबाइल नहीं िमला। संजय मांजरेकर चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल रेडिशन ब्लू में रुके हुए थे। जहां टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी भी रुके रुके हुए थे। सोमवार की सुबह चुटिया थाना की पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से उसे ढूंढने की काफी कोशिश की। मोबाइल का अंतिम लोकेशन उक्त होटल ही मिलता रहा जहां वे ठहरे हुए थे। होटल में भी सभी जगहों में ढूंढा गया। लेकिन मोबाइल नहीं मिला। हालांकि इस संबंध में चुटिया थाना में देर रात तक कोई मोबाइल गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं हुआ था।