XUV के धक्के से स्कूटी सवार की मौत, दो घायल। एक्सयूवी चालक गिरफ्तार।

राँची। बीते रात 11.30 बजे सिरमटोली चौक के पास एक XUV महिंदा के टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति का घटना स्थल पर ही मौत। स्कूटी पर सवार एक बच्चा और महिला गम्भीर रूप घायल है। थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताये की रात में सूचना मिली एक्सीडेंट होने की तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे तो एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई थी।महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरन्त गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराएं।बच्चा भी घायल है परंतु स्थिति ठीक है। गाड़ी ड्राइव कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आगे की कार्यवाही जारी है। मृतक नाम रवि सौरव टोप्पो नाम है। घायल महिला स्वनिमा टोप्पो है जिसकी कमर से नीचे का हड्डी टूट गया। टक्कर इतना जोरदार थी कि महिला XUV के छत पर जा गिरी और स्कूटी चला रहे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। घायल बहन और मृतक भाई है।