राज्य की जनता और कांग्रेस-राजद को धन्यवाद मुझपर भरोसा करने के लिए: हेमन्त सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम का श्रेय हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता और गठबंधन के नेताओं को दिया है। परिणाम स्पष्ट होने के पूर्व अपनी जीत को ले आश्वस्त हेमंत ने सोमवार शाम 5 बजे पत्रकारों से बात की। राज्य को लेकर रणनीति और बाकी सवालों पर उन्होंने कुछ व कहने से मन किया और कहा कि गठबंधन के बाकी नेताओं के साथ ही वे आगे की रणनीति तय करेंगे।
उन्होंने अपनी जीत के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही गठबंधन की पार्टियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 40 दिन की यात्रा का अन्तिम दिन है। हेमंत ने झारखंड के लोगों की आकांक्षा को पूरा करने का संकल्प लिया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव का परिणाम शिबू सोरेन के परिश्रम का परिणाम है। जिन उद्देश्यों के साथ राज्य का गठन हुआ था, आज उन्हें पूरा करने का वक्त है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गठबंधन की पार्टियों के साथ मिलकर राज्य के विकास की रणनीति तय होगी।