Jharkhand:चतरा के सदर अस्पताल;एक महिला अपने पति के शव के साथ घंटों एम्बुलेंस का इंतजार करती रही,इधर राँची में कई दिनों से सड़क के किनारे वृद्ध व्यक्ति पड़ा है।

राँची।झारखण्ड में वेसे लापरवाही शब्द अब कोई मायने नहीं रखता है।इसलिए कि लापरवाही ही लापरवाही होते जा रहा है।आज दो लापरवाही का जिक्र कर रहे हैं।पहली लापरवाही चतरा के सदर अस्पताल प्रशासन की हैं जहां बड़ी लापरवाही सामने आई है।यहां एक महिला अपने पति के शव के साथ घंटों एम्बुलेंस का इंतजार करती रही।जब कुछ पत्रकार बन्धु को जानकारी मिली तब एम्बुलेंस मिली।बताया जा रहा है कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बधार गांव निवासी 40 साल के शंकर भारती की मौत सदर अस्पताल में हो गई थी।चिकित्सकों के अनुसार शंकर भारती बीमारी से ग्रसित था। अस्पताल आने के पूर्व उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पत्नी परवा देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसके पति शंकर भारती को दो बार अटैक आया। वह अपने पति को लेकर इलाज कराने प्रतापपुर अस्पताल पहुंची।जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद शव को अस्पताल के बरामदे में ही छोड़ दिया गया।अब पति के साथ महिला अकेली आई हुई थी। महिला को समझ में नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे। अस्पताल के कर्मियों ने महिला को बताया कि वह सीएस या फिर डीएस के पास जाकर एंबुलेंस मांग कर शव को घर ले जाए। महिला बारी बारी से कभी सीएस के पास तो कभी डीएस कार्यालय की चक्कर लगाती रही। लेकिन दोनों पदाधिकारियों में से किसी से मुलाकात नहीं हुई। सीएस छुट्टी पर हैं जबकि डीएस भी चेंबर में नहीं थे। इसी बीच कुछ मीडिया कर्मी अस्पताल पहुंचे। मीडिया कर्मियों ने पीएचसी प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद लगभग तीन बजे महिला को शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध हो सका।

दूसरी घटना राजधानी राँची की है जहां सड़क के किनारे एक लाचार वृद्ध पिछले 10 दिनों से पड़ा है।आज जब कुछ लोगों ने हमारे टीम को जानकारी दी तो झारखण्ड न्यूज टीम ने थाना क्षेत्र से सम्बंधित थाना प्रभारी को अवगत कराया।उन्होंने बताया कि 108 पर कॉल करके बता दें।जब 108 पर कॉल किया गया तो उन्होंने बताया कि किसी को साथ मे आना होगा तभी उसे ला सकते हैं।हमारी टीम ने कहा क्या ऐसा नियम है कि जो सूचना देगा उसे साथ मे अस्पताल तक जाना होगा।उधर से फोन कट कर दिया गया।वहीं स्थानीय लोगों ने भी बताया इससे पहले भी पुलिस और 108 पर जानकारी दे चुके है कोई नहीं आया है।वृद्ध व्यक्ति अब भी सड़क के किनारे पड़ा हुआ है।अब ये लापरवाही है कि नहीं ?

वृद्ध व्यक्ति का फोटो आज का है।केतारी बागान घाट रोड राँची।