हत्या के 14 दिन बाद मिला रुबिका पहाड़िन का सिर, अबतक शरीर के 29 टुकड़े हुए बरामद

साहिबगंज।हत्या के 14 दिन बाद रिबिका का सिर तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस ने अबतक शरीर के 29 टुकड़े को बरामद किया हैं। बाकी टुकड़े की तलाश जारी हैं। रुबिका पहाड़िन के सिर की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।आखिरकार पुलिस की गहन खोजबीन के बाद रुबिका पहाड़िन का सिर मिल गया है।शनिवार की सुबह बोरियो प्रखंड के शिवालय के पास पोखर में मछली मारने के दौरान मछुआरों को किसी का सिर नजर आया। मछुआरों ने इसकी जानकारी बोरियो थाना पुलिस को दी।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के सिर को कब्जे में ले लिया। तालाब के आसपास शरीर के बाकी टुकड़ों की तलाश कर रही है।रीबिका के पति दिलदार अंसारी ने परिवार और दोस्त के साथ मिलकर पहले रिबिका पहाड़िन की हत्या की, फिर शव की चमड़ी निकालकर 50 टुकड़े किए थे। इसके बाद इन टुकड़ों को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया था।

रिबिका के शव के 50 टुकड़े किए गए थे

रिबिका पहाड़िन ने परिवार के खिलाफ जाकर दिलदार से शादी की थी। जिसके बाद बीते 17 दिसंबर को रिबिका की हत्या कर दी गई।सबूत मिटाने के लिए दिलदार और उसके परिवार ने रिबिका के शव के 50 टुकड़े किए थे।कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंक दिए।जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे।जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर दिलादार अंसारी को पकड़ा था। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।पुलिस ने दिलदार की मां मरियम निशा, उसके मामा और दोस्त समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।इस हत्याकांड में दिलदार का परिवार भी शामिल था।