Ranchi:रिम्स के कैदी वार्ड से हथकड़ी सहित कैदी फरार,पुलिस तलाश में जुटी है…

राँची।राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में फिर एक बार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।अस्पताल के कैदी वार्ड से हथकड़ी सहित वारिश मीर नाम का कैदी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से वारिस मीर को इलाज के रिम्स लाया गया था।वह मूल रूप से इटकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मीर रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था।जहां से वो बाथरूम जाने के बहाना से हथकड़ी समेत फरार हो गया।जिसके बाद राँची पुलिस की कई टीमें फरार हुए कैदी की तलाश में जुटी हुई हैं।इससे पहले भी 16 अक्टूबर 2022 को हजारीबाग और गुमला से लाये गये दो कैदी राँची के रिम्स से फरार हो गये थे। कैदियों को इलाज के लिए रिम्स लाया गया था।दोनों कैदी मौका मिलते ही ग्रिल तोड़कर फरार हो गये थे।